मिनी बस अनियंत्रित, तीन घायल

तीन दुकानों के क्षतिग्रस्त होने से हजारों का नुकसान आसनसोल : आसनसोल स्टेशन के बस स्टैंड के समीप रविवार की सुबह बर्नपुर जाने वाली मिनी बस अनियंत्रित होकर कई दुकानों व गुमटियों को टक्कर मारने के बाद विद्युत के पोल से टकराने के बाद रूक गयी. इस घटना में तीन दुकानदार जख्मी हो गये. जबकि […]

तीन दुकानों के क्षतिग्रस्त होने से हजारों का नुकसान

आसनसोल : आसनसोल स्टेशन के बस स्टैंड के समीप रविवार की सुबह बर्नपुर जाने वाली मिनी बस अनियंत्रित होकर कई दुकानों व गुमटियों को टक्कर मारने के बाद विद्युत के पोल से टकराने के बाद रूक गयी. इस घटना में तीन दुकानदार जख्मी हो गये. जबकि घटना के कारण बस स्टैंड में लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

सूचना पाकर पहुंची आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस मिनी बस को जब्त कर साउथ थाना परिसर ले गयी. प्रत्यक्षदशियों के अनुसार रविवार की सुबह पांच बजे आसनसोल स्टेशन के बस स्टैंड से बर्नपुर जाने वाली मिनी बस स्टैंड से निकलने के क्रम में अनियंत्रित हो गयी. जिससे बस ने तीन दुकानों तथा एक गुमटी को टक्कर मार दी. जिससे दुकानों में रखा हजारों रुपयों का सामान नष्ट हो गया.

इस टक्कर में दुकानदार शिव प्रसाद, रवींद्र प्रसाद तथा काशी मिस्त्री जख्मी हो गये. दुकानों को टक्कर मारने के पश्चात बस विद्युत के पोल से टकराकर रूक गयी. जबकि बस नहीं रूकने पर बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस को चालक नहीं चला कर कंडक्टर चला रहा था. सूचना पाकर पहुंची दक्षिण थाना पुलिस ने बस को जब्त कर थाना ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >