आसनसोल : वधू उत्पीड़न तथा विवाहिता की मौत मामले में आरोपी पति व कुनुस्तोरिया कोलियरी निवासी परमेश्वर मंडल (37) को जामुड़िया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे शनिवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी नामंजूर कर उसे अगली सुनवाई होने तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
दुर्गापुर निवासी चंदना मंडल की शादी 12 वर्ष पूर्व हुयी थी.शादी के अवसर पर उपहार में नगदी सहित सोना चांदी की जेवरात आदि दिये गये थे. शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद पीड़िता से और दहेज की मांग की जाने लगी. मांग पूरी न होने पर उसे प्राय: शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न दिया जाने लगा. जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी गयी.
मृतका के परिजन ने जामुड़िया थाना में शिकायत दर्ज करायी. उसने कहा कि पीड़िता की हत्या की गयी है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति परमेश्वर को गिरफ्तार कर उसे शनिवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया.
