चिनाकुड़ी : चिनाकुड़ी तीन नंबर शास्त्रीनगर सहित विभिन्न मुहल्लों में पेयजल की समस्या गंभीर है. सोमवार को उग्र निवासियों ने पंप खलासी का घेराव किया. विधायक उज्जवल चटर्जी के नियमित जल दिये जाने के आश्वासन के बाद घेराव समाप्त हुआ.
निवासियों के अनुसार कुल्टी अंचल के कई वार्डो में पेयजल की समस्या वर्षो से है. इस समस्या का स्थायी निदान नहीं हो सककाहै. जन प्रतिनिधियों की व्यर्थता सामने आती रही है. कुछ दबंग किस्म के लोग है कि पंप खलासी को डरा धमका कर सिर्फ अपने क्षेत्र में ही पानी सप्लाई कराते है.
उन्होंने 13 नंबर वार्ड की पूर्व पार्षद मानवी महतो एवं पार्थो चटर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कभी पूर्व पार्षद पानी टंकी आकर पंप खलासी को धमकाते है कि चिनाकुड़ी गांव में पानी दो, तो कभी श्री चटर्जी धमकाते है कि नोनियां बस्ती, छाई धौड़ा तथा सोदपुर 9/10 नंबर के तरफ पानी दो. इस स्थिति में पंप खलासी का मरण हो रहा है.
शास्त्रीनगर के निवासियों का कहना है कि कुल्टी नगरपालिका को जल परियोजना के लिए 133 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था.
वह भी राजनीतिक दांव पेंच में वापस चला गया . इस चुनाव में मतदान करनने से पहले वे पानी की समस्या दूर करने की मांग ररखएंगे. जरूरत पड़ी को वोट बहिष्कार करेंगे.
