पानागढ़ : वीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना के आइसी अबू सलेस की करतूतों और जबरन वसूली को लेकर आजीज आ चुके स्थानीय लोगों ने भाजपा के साथ थाना घेराव कर आइसी को हटाने की मांग करते हुए विक्षोभ प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं का आरोप है कि अबू सलेम तृणमूल के इशारे पर काम कर रहा है.
साधारण लोगों, स्थानीय व्यवसायियों आदि से जबरन वसूली धमकी गाली-गलौज आम बात हो गयी है. आइसी को हटाने की मांग को लेकर ही थाना घेराव किया गया है. खबर लिखे जाने तक विक्षोभ प्रदर्शन जारी था.
