आद्रा : आदिवासी युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना पुरुलिया के पाड़ा थाना की है.पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों ने बताया कि 19 वर्षीय आदिवासी युवती रविवार की रात अपने बरामदे में सो रही थी.
उसी गांव के रहने वाले सोमनाथ माझी, विजय माझी, विनय हेमरोम एवं प्रदीप राजभर उसे बरामदा से उठाकर पास के एक जंगल में ले गये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. युवती बेहोश हो गयी. सुबह ग्रामीण जंगल में उसे बेहोशी की हालत में देखकर पाड़ा प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र ले गये. होश आने पर युवती ने आपबीती बतायी. पाड़ा थाना में चार युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. युवती की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
मंगलवार को युवती ने गोपनीय बयान रघुनाथपुर अनुमंडल अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया. अदालत ने सुनवाई के बाद इनकी जमानत नामंजूर कर इन्हें तीन दिनों की रिमांड में भेज दिया.
