कॉलेज से लौट रहे इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

विधाननगर में हाटको और कॉलोनी मोड़ के बीच हुई सड़क दुर्घटना दुर्गापुर : कॉलेज से घर लौट रहे इंजीनियरिंग छात्र राजेश्वर बनर्जी (20)की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हादसा दुर्गापुर के विधान नगर के हाटको मोड़ व वैक कॉलोनी मोड़ के बीच हुआ. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक बीसी राय इंजीनियरिंग कॉलेज में […]

विधाननगर में हाटको और कॉलोनी मोड़ के बीच हुई सड़क दुर्घटना
दुर्गापुर : कॉलेज से घर लौट रहे इंजीनियरिंग छात्र राजेश्वर बनर्जी (20)की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हादसा दुर्गापुर के विधान नगर के हाटको मोड़ व वैक कॉलोनी मोड़ के बीच हुआ.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक बीसी राय इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था. मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. उसी बीच हाटको मोड़, बैक कॉलोनी मोड़ के बीच चार पहिया वाहन से टक्कर हो गयी. वह बुरी तरह घायल हो गया.
स्थानीय निवासियों ने उसे महकमा अस्पताल में भरती किया. स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एक निजी अस्पताल में भरती कराया. सोमवार सुबह उसकी मौत हो गयी. घटना से इलाके में मातम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >