कल्याणी : दो दिनों से लापता एक बच्चे का शव बोरे में बंद मिला. कृष्णागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तारकनगर में एक निर्माणाधीन मकान के बरामदा में बुधवार सुबह एक बदबूदार चट का बोरा देख गांववालों ने पुलिस को खबर दी.
पुलिस ने जब बस्ते को खोला, तो उसके भीतर अर्णव सरकार (साढ़े पांच साल) का शव मिला. बालक सोमवार को शिशु निकेतन के केजी वन में पढ़ने गया था. वहां से वापस नहीं लौटा. पुलिस को शक है कि उसे गला घोंट कर मारा गया है.
इस हत्या की खबर गांव में फैलते ही नाराज लोगों ने तारक नगर स्टेशन पर रेल अवरोध किया, जिसके कारण रानाघाट-गदे मार्ग की ट्रेनें बंद रहीं. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. लोगों ने शव को लेकर प्रदर्शन किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामले को देख रहे हैं.
