मधुपुर : बुधवार शाम को आयी तूफानी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. तूफान से पूरे प्रखंड में सैकड़ों पेड़ गिर गये. एक सौ के अधिक बिजली के खंभे गिर गये. विभिन्न गांवों में आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफॉर्मर भी गिर कर क्षतिग्रस्त हो गये. बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी.
जिसे पूरी तरह सामान्य होने में तीन दिन से अधिक समय लगेगा. तूफान व बारिश से दो करोड़ के आसपास का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के ला-ओपाला आरजी लिमिटेड ग्लास कारखाना के क्रिस्टल डीविजन की चिमनी गिर कर अलग-अलग टुकड़ों में बंट गयी. कारखाना में शेड भी उड़ गये. परिसर में आधा दर्जन पेड़ भी गिरे. कारखाना प्रबंधन ने तकरीबन दस लाख क्षति का आकलन किया है.
एफसीआइ गोदाम का शेड उड़ा, चावल को नुकसान
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआइ गोदाम का शेड का अधिकतर भाग उड़ गया. जिससे आंशिक रूप से गोदाम में रखे चावल भींग गये. धमना फाटक स्थित दूसरे एफसीआइ गोदाम का भी कई शेड उड़ गया.
रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़
बावन बीघा टीटीसी सेंटर जाने वाला रेलवे ट्रेक पर भी पेड़ गिर गया. जिसे हटाया गया. बावन बीघा, स्टेशन रोड, चांदमारी, कॉलेज रोड, भेडवा, चरपा, जमनी, साप्तर, गोविंदपुर, गुनियासोल, मिसरना आदि पंचायत में एक हजार से अधिक के पेड़ गिरे या फिर उखड़ गये. सपहा स्थित जनता सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप का भी शेड उड़ गया. इसके अलावे गांगोमारनी, भेड़वा नवाडीह, गड़िया, जामा, सिंहानिया राइस मिल के निकट समेत विभिन्न पंचायतों में जहां-तहां बिजली के खंभे टूट कर गिर गये. साथ ही 11 हजार व 220 केवीए लाइन का तार भी जगह-जगह टूट कर गिर गया. रेलवे कॉलोनी व स्टेशन के पास भी काफी क्षति हुई है. पंपु ताला के निकट रेलवे का एक सौ मीटर लंबी चहारदीवारी गिर गयी. दर्जनों पेड़ भी गिर गये. गोविंदपुर में दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया.
अलग-अलग गांवो में दर्जनों घर भी गिरे
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में दर्जनों घर के छप्पर भी उजड़ गये. पनाहकोल मसजिद गली में मो यूसुफ का घर उजड़ गया. घटना में तीन महिला समेत एक बच्च घायल हो गया. गुनियासोल में चार घर व पसिया में तीन घर गिर गये. आंधी- तूफान व पत्थर से आम के फल को ज्यादा नुकसान हुआ जाकि लाखों की सब्जियां बरबाद हो गयी.
क्या कहते हैं एसडीओ
एसडीओ नंद किशोर लाल ने कहा कि एक हजार से अधिक पेड़ तूफान में गिर गये. तकरीान डेढ़ सौ बिजली के खंभे व ट्रांसफॉर्मर भी कई जगह गिरे है. पूरे क्षेत्र में भारी तबाही हुई है. बिजली व्यवस्था भी सामान्य करने में तीन से अधिक समय लग सकता है.
अब गरमी में भी मोतियाबिंद का इलाज संभव: डॉ दास
कोलकाता. सर्दी के मौसम में अस्पतालों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वालों की भीड़ लग जाती है. चूंकि आंखों के आम ऑपरेशन के बाद डॉक्टर सिर पर पानी ढाल कर स्नान करने से माना कर दते हैं, इसलिए कोई भी गरमी के मौसम में कैटरैक्ट सजर्री करवाना पसंद नहीं करता है. लेकिन अब भीषण गरमी के मौसम में भी मोतियाबिंद का ऑपरेशन संभव है.
कोलंबिया एशिया अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुभाशीष दास का कहना है कि अत्यधुनिक फेको-इमैलसिफिकेशन सजर्री की सहायता से मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होता है. इस ऑपरेशन के एक दिन बाद ही रोगी स्नान भी कर सकता है. फलस्वरूप गरमी में भी यह सजर्री करवायी जा सकती है.
डॉ दास ने कहा कि प्रचलित माइक्रो सजर्री में आंख में इंजेक्शन देना, पैड के द्वारा आंख को ढकना एवं एक सप्ताह तक सिर पर पानी ढाल कर नहाने की मनाही रहती है, पर फेको-इमैलसिफिकेशन सजर्री में इस तरह का कोई निषेध नहीं रहता है. मोतियाबिंद ऑपरेशन के कुछ देर के बाद ही रोगी अपने घर जा सकता है. दूसरे दिन से ही वह टीवी देखने के साथ-साथ दूसरे काम भी कर सकता है.
बागदा से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
कोलकाता. बागदा थाने की पुलिस ने भवानीपुर इलाके से बुधवार रात दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जांच के बाद इनके पास से एक नकली पासपोर्ट, नकली राशनकार्ड, नकली वोटर कार्ड व लैपटॉप जब्त किया है.
