आसनसोल : स्थानीय पूर्व पार्षद व तृणमूल नेता कुर्बान अली द्वारा निवासियों से सरकारी योजनाओं के मद में अवैध वसूली करने तथा भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा दिये जाने के विरोध में वार्ड संख्या 28 कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को आसनसोल नगर निगम कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार को बबंद कर तृणमूल के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
कांग्रेस महकमा कॉन्वेनर रवि उल इस्लाम ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. तृणमूल नेता मनमानी कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे है. वार्ड 28 में जमीन देने का झूठा आश्वासन देकर 30 रुपये की वसूली करते हुए पर्ची बांटी गयी. दोषियों के खिलाफ क ड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. एक वर्ष से नगर निगम चुनाव नहीं होने से प्रशासक सिका संचाललन कर रहे हैं.इससे जनता को काफी परेशानी हो रही है.
अल्पसंख्यक सेल के जिला चेयरमैन जीतू सिंह ने कहा कि नगर निगम में दुर्नीति होने से जनता काफी दुखी है. पूर्व पार्षद ने जनता के साथ धोखा किया गया. अल्पसंख्यक के नाम पर विभिन्न वार्डो में फंडिंग की जा रही है. माइनोरिटी के लिये कुछ नहीं हो रहा है. नेतृत्व कर रहे एसएम मुस्तफा ने पूर्व पार्षद श्री अली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि पपूर्व पार्षद के तीन सहयोगियों ने ओके रोड, बाबू तालाब के सैक ड़ों गरीबों 30-30 रुपये की वसूली लैंड नंबर देकर टोकन बांट कर की.
घर में वाटर कनेक्शन के लिये पांच-पांच हजार रुपये जमा लिये गये. ओके रोड, मक्खू मुहल्ला में लगी स्ट्रीट लाइटों के टय़ूब लाइटों को पूर्व पार्षदों के निर्देश पर खोलकर बेच दिया गया. नगर निगम प्रशासन इसकी जांच कर दोषी पूर्व पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिये.
प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रशासक तापस बनर्जी से मिला तथा वार्ड 28 में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, ओके रोड में बीपीएल क्वार्टर आदि समेत मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इसकी जांच किये जाने की मांग की. मौके पर कांग्रेस लीगल सेल के मुनीर बेग, युवा कांग्रेस की इंद्राणी मिश्र, प्रसन्नजीत पुइतंडी, अभिजीत आचार्य, विंसेंट विलर आदि ने नेतृत्व किया.
प्रशासक श्री बनर्जी ने कहा कि वार्ड संख्या 28 में जमीन देने का प्रलोभन देकर 30-30 रुपये की वसूली किये जाने की शिकायत मिली है. इसकी जांच पुलिस द्वारा कराने के निर्देश दिये गये है.
स्थानीय पूर्व पार्षद के विरूद्ध आरोप लगना दुर्भाग्यजनक है. लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिये शीघ्र नगर निगम द्वारा माइकिंग किया जायेगा. उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा निजी तौर पर किसी भी व्यक्ति को लोगों से टैक्स कलेक्शन करने का दायित्व नहीं दिया गया है.
