पुरी से लौट रही बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 10 घायल

घायलों में दो की हालत गंभीर बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिलेके शक्तिगढ़ थाना के पालसिट के पास दो नम्बर हाइवे पर सोमवार सुबह पुरी से बर्दवान की तरफ आ रही पर्यटकों से भरी एक यात्री बस सड़क के किनारे खड़ा एक ट्रक से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की यात्री बस के सामने का […]

घायलों में दो की हालत गंभीर

बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिलेके शक्तिगढ़ थाना के पालसिट के पास दो नम्बर हाइवे पर सोमवार सुबह पुरी से बर्दवान की तरफ आ रही पर्यटकों से भरी एक यात्री बस सड़क के किनारे खड़ा एक ट्रक से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की यात्री बस के सामने का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान बस में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए.
म��के वारदात पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बस में फंसे पर्यटकों को बरामद कर उन्हें बर्दवान अनामय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में दो की अवस्था चिंताजनक बताई जा रही है. बस में सवार सभी पर्यटक आमडा के रहने वाले थे. क्षतिग्रस्त बस को पुलिस ने जब्त कर थाना ले गयी. पुलिस ने बताया बस चालक तेज गति से बस चला रहा था, इससे वह संतुलन खो दिया और यह हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >