सरस्वती पूजा की रही धूम

अंडाल : अंडाल एवं पांडेश्वर थाना के विभिन्न कोलियरी में सरस्वती पूजा आज भी धूमधाम से मनायी गयी. मोहरा कोलियरी स्पोर्ट्स क्लब 61 वां साल अपनी पूजा मना रहा है. इस वर्ष मां सरस्वती के मंडप को बाबा भोलेनाथ के औघड़ रूप देने का प्रयास किया है. जिसमें उनके सवारी बैल को सिंह के रूप […]

अंडाल : अंडाल एवं पांडेश्वर थाना के विभिन्न कोलियरी में सरस्वती पूजा आज भी धूमधाम से मनायी गयी. मोहरा कोलियरी स्पोर्ट्स क्लब 61 वां साल अपनी पूजा मना रहा है. इस वर्ष मां सरस्वती के मंडप को बाबा भोलेनाथ के औघड़ रूप देने का प्रयास किया है.

जिसमें उनके सवारी बैल को सिंह के रूप में प्रदर्शित किया गया है. जबकि नेताजी स्पोर्टिंग क्लब अपना 33वां वर्ष मना रहा है. पंडाल के समक्ष लाइव प्रदर्शन शिव तांडव एवं लंका में वानर सेना का तांडव को प्रदर्शित किया गया है. इस लाइफब्रिज को देखने के लिए आसपास के गांव एवं कोलियरियों से सैकड़ों की तादाद में लोग देखने पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >