ग्रीन दुर्गापुर-क्लीन दुर्गापुर को लेकर निगम सख्त

विपक्ष ने दी आंदोलन की धमकी अधिक रकम देने के मूड में नहीं हैं लोग दुर्गापुर : ग्रीन दुर्गापुर-क्लीन दुर्गापुर के सपने को साकार करने के लिए दुर्गापुर नगर निगम की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से निगम के सभी वार्डों के घरों से कचरा […]

विपक्ष ने दी आंदोलन की धमकी

अधिक रकम देने के मूड में नहीं हैं लोग
दुर्गापुर : ग्रीन दुर्गापुर-क्लीन दुर्गापुर के सपने को साकार करने के लिए दुर्गापुर नगर निगम की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से निगम के सभी वार्डों के घरों से कचरा उठाने का निर्णय लिया है. इसके तहत लोगों को निगम से बीस रुपये देकर दो डस्टबिन लेने होंगे.
जिसमें गीले और सूखे दो अलग-अलग किस्म के कचरे फेंकने होंगे. प्रतिदिन नगर निगम द्वारा इस कचरा को संग्रह किया जाएगा. हालांकि निगम के कई वार्डों ‍में घर-घर जाकर कचरा उठाने की सुविधा थी. जिसके लिए नागरिकों को महीने में 20 से 30 रुपये खर्च करने पड़ते थे.
लेकिन निगम के इस नए फैसले से नागरिकों को महीने में 125 रुपये देने होंगे. इस नए नियम को लेकर निगम की ओर से वार्डों में बीते कई दिनों से माइकिंग की गई थी. वहीं कई वार्डों में डस्टबिन देने का काम शुरू कर दिया गया है. निगम सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार यह नियम फिलहाल निगम के 5,19, 20, 22, 27, 37 और 42 सहित नौ वार्डों में ही शुरू किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >