मेयर जितेंद्र तिवारी ने गुजरे साल की उपलब्धियों को किया साझा

आसनसोल : नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी ने गुजरे वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया और नववर्ष में निगम इलाकों में नागरिक परिसेवाओं में विस्तार का दावा किया. उन्होंने कहा कि 6.5 करोड़ की लागत से रविंद्र भवन का पुनरूद्धार और 40 लाख की लागत से कॉफी हाउस का निर्माण किया गया है. […]

आसनसोल : नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी ने गुजरे वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया और नववर्ष में निगम इलाकों में नागरिक परिसेवाओं में विस्तार का दावा किया. उन्होंने कहा कि 6.5 करोड़ की लागत से रविंद्र भवन का पुनरूद्धार और 40 लाख की लागत से कॉफी हाउस का निर्माण किया गया है. नये साल में आसनसोल के शहरी इलाके में प्रतिदिन 24 घंटे जलापूर्ति की जायेगी. निगम इलाकों के प्रतिभावान छात्रों के लिए कई पुस्तकालयों का निर्माण किया गया.

उन्होंने कहा कि बहुत से लोग शादी की सालगिरह, जन्मदिन आदि अवसरों पर रक्तदान की इच्छा रहते हुए भी रक्तदान शिविर के अभाव में रक्तदान नहीं कर पाते थे. ऐसे लोगों के लिए राहा लेन के निकट वातानुकूलित रक्तदान भवन का निर्माण किया गया है.
उन्होंने कहा कि शहर में होने वाले ट्रॉफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काली पहाड़ी में बस स्टैंड का निर्माण कार्य नव वर्ष पर पूरा किया जायेगा. पोलो ग्राउंड की चारदिवारी और वहां स्विमिंग पुल का निर्माण कार्य किया जायेगा. आसनसोल के वीरपुत्र उषाग्राम के शहिद सीआरपीएफ जवाने संजीत पासवान के सम्मान में शहीद संजीत पार्क का निर्माण कार्य किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >