मौसम के बदलते मिजाज से गरम कपड़ों के बाजार में आयी तेजी, दिखने लगी भीड़

दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है. मौसम के बदलते मिजाज व पारा के नीचे गिरने से वातावरण में ठंड का असर तेज हो गया है. लिहाजा सूरज ढलते ही कोहरे की चादर छा जाती है. ठंड के चलते कनकनी इतनी बढ़ गयी है […]

दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है. मौसम के बदलते मिजाज व पारा के नीचे गिरने से वातावरण में ठंड का असर तेज हो गया है. लिहाजा सूरज ढलते ही कोहरे की चादर छा जाती है.

ठंड के चलते कनकनी इतनी बढ़ गयी है कि लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय तलाशने लगे हैं. बीते कुछ दिनों से मौसम के बदले मिजाज के साथ बढ़ी ठंड से जहां जन-जीवन पर गहरा असर पड़ा है, वहीं दूसरी ओर गर्म कपड़े के बाजार में तेजी आई है.
शहर के बेनाचिती सहित विभिन्न बाजारों में अचानक से गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी आदि की बिक्री बढ़ गई है. आसनसोल में भी लगभग यही देखने को मिल रहा है. यहां के बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है. ठंड से इस समय शिल्पांचल के लोग बेकाबू हो गये हैं. विभिन्न दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ दिखने लगी है.
तापमान में आई गिरावट से मार्केट में गर्म कपड़ों की मांग काफी बढ़ गई है. बीते कुछ दिनों से अचानक ठंड बढ़ने से शहर के बेनाचिती,चंडीदास,मामड़ा बाजार सहित अन्य बाजारों में शनिवार को लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आये. कपड़ा व्यवसायी भूषण ने बताया कि इस बार शुरू में ठंड कम पड़ने के कारण गरम कपड़े का बाजर भी ठंडा पड़ा हुआ था.
ठंड को लेकर मौसम पूर्व ही दुकानदार स्टॉक कर रखते हैं. इस साल अब तक इसका बाजार काफी कम था. इक्के-दुक्के लोग ही गर्म कपड़े की खरीदारी कर कर रहे थे. परंतु, बारिश के साथ ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी है. हालांकि गर्म कपड़े की खरीदारी में भी फैशन हावी है.
नएडिजाइन व लूक के जैकेट लोग अधिक पसंद कर रह हैं. जैकेट महिलाओं में भी अधिक पसंद किए जा रहे हैं. गर्म कपड़े में फैशन व डिजाइन महत्वपूर्ण हो गया है. लोग कपड़े के आकलन के साथ लेटेस्ट डिजाइन पर भी ध्यान देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >