अवैध कोयला लदे डंपरों को जब्त करने का स्थानीयों ने किया विरोध

इसीएल टास्क फोर्स ने अंडाल थाना क्षेत्र में पकड़ा दो डंपरों को. डंपरों में 60 टन अवैध कोयला पाया गया डंपर रोकते ही चालक गाड़ी छोड़ भागे, कागजात न मिलने पर किया जब्त आसनसोल/अंडाल : इसीएल टास्क फोर्स टीम द्वारा अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिशपुर गांव के सिंगारून पुल के पास अवैध कोयला लदे दो […]

इसीएल टास्क फोर्स ने अंडाल थाना क्षेत्र में पकड़ा दो डंपरों को.

डंपरों में 60 टन अवैध कोयला पाया गया
डंपर रोकते ही चालक गाड़ी छोड़ भागे, कागजात न मिलने पर किया जब्त
आसनसोल/अंडाल : इसीएल टास्क फोर्स टीम द्वारा अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिशपुर गांव के सिंगारून पुल के पास अवैध कोयला लदे दो डंपरों को जब्त कर थाना ले जाने के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. टास्क फोर्स टीम के वाहनों और डंपरों को घेर लिया. बचाव में सुरक्षा कर्मियों को हथियार निकालने की नौबत आ गयी.
तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर डंपर सहित टास्क फोर्स टीम को सुरक्षित थाने लायी. टास्क फोर्स के सुरक्षा अवर निरीक्षक (एसएसआई) पवन कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. एसएसआई श्री कुमार ने अंडाल थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि इसीएल काजोड़ा एरिया अंतर्गत नबोकाजोड़ा और माधवपुर ओसीपी के औचक निरीक्षण के लिए टास्क फोर्स की टीम पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी.
इसी क्रम में हरिशपुर गांव के सिंगारून पुल से एनएच दो की ओर कोयला ले जा रहे दो डंपरों को पुल के पास रोकते ही चालक डंपर छोड़कर भाग गए. इसकी सूचना काजोड़ा एरिया सुरक्षा टीम को दी गयी. टीम आकर डंपर के अंदर जांच की, लेकिन इस कोयला से जुड़ा कोई कागजात डंपर में नहीं पाया गया. सूचना पुलिस को दी गयी. डंपरों को जब्त कर अंडाल थाना ले जाने के क्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने डंपर सहित पेट्रोलिंग टीम को घेर लिया.
पुलिस आकर डंपर सहित सभी को सुरक्षित निकाल कर थाने ले गयी. श्री कुमार ने इस घटना में दोनों डंपर के मालिक व चालक सहित सरकारी कार्य में बाधा देने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. डंपरों में 60 टन अबैध कोयला होने की बात कही गयी है. इलाके में अवैध कोयला कारोबार की जांच कर उचित कार्रवाई की अपील की गई.
सनद रहे कि इसीएल के खदान और लीजहोल्ड एरिया में कोयला चोरी व अवैध कोयला के कारोबार को रोकने के लिए कंपनी ने टास्कफोर्स का गठन किया है. टास्कफोर्स की टीम इलाके में कोयले के अवैध कारोबार को रोकने लिए लगातार छापामारी कर रही है. इसे लेकर टीम को अनेकों बार स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >