दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के गांधी मोड़ के समीप रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कोलकाता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों के दौरान उग्रता व राहुल गांधी का बैनर फाड़ दिये जाने व गलसी में पूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय की प्रतिमा तोड़ने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इलाके में जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस के जिला व महकमा के नेता मौजूद थे.
भाजपा के खिलाफ जिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के गांधी मोड़ के समीप रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कोलकाता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों के दौरान उग्रता व राहुल गांधी का बैनर फाड़ दिये जाने व गलसी में पूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय की प्रतिमा तोड़ने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इलाके में जुलूस […]

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण राय ने बताया कि शनिवार को कोलकाता के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने प्रदर्शन के दौरान की गयी करतूत राज्य की संस्कृति पर हमला के समान है. इसके पहले ऐसी घटना राज्य में देखने को नहीं मिली थी. भाजपा राज्य सरकार को घटना में शामिल भाजपाइयों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए व प्रशासन को उपद्रवकारियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देनी होगी.
वही पश्चिम बर्दवान के गलसी इलाके में अज्ञात लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय की प्रतिमा को तोड़ने की घटना से कांग्रेस आहत है, इस घटना के पीछे साजिश रचनेवालों के खिलाफ प्रशासन को निष्पक्ष ढंग से जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करना होगा. पूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय देश के गौरव हैं. उनकी प्रतिमा को तोड़ने की घटना को संगठन की ओर से कड़ी निंदा की जा रही है. आने वाले समय में घटना के खिलाफ लगातार आंदोलन किया जायेगा.
भाजपा के शासन भर में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ने व देश की एकता को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है. भाजपा बंगाल में भी धर्म संप्रदाय के नाम पर हिंसा फैलाने की साजिश रच रही है. ऐसी शक्तियों के खिलाफ लोगों को जागरूक होना होगा. मौके पर श्रमिक नेता राणा सरकार, सुभाष साहा, असीम साहा, स्वपन बनर्जी, पूर्णेन्दु पांडा सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे.