बर्दवान लौह कारखाने में लगी भीषण आग

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना के पालितपुर स्थित श्याम फेरो एलॉय स्टील कारखाने में गुरुवार की सुबह अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गयी. देखते-देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंचे दमकल के 3 इंजन ने […]

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना के पालितपुर स्थित श्याम फेरो एलॉय स्टील कारखाने में गुरुवार की सुबह अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गयी. देखते-देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंचे दमकल के 3 इंजन ने आग को नियंत्रित किया. दमकल कर्मियों तथा कारखाना प्रबंधन के लोगों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे के करीब उक्त घटना घटी.

बॉयलर से आग की लपटें छिटक कर पास ही मौजूद विद्युत के ट्रांसफार्मर के तेल पर गिरने से देखते ही देखते उक्त ट्रांसफार्मर में भयावह रूप से आग पकड़ लिया. इस घटना के बाद कारखाने में काम कर रहे श्रमिकों में दहशत व्याप्त हो गया. तत्काल कारखाना प्रबंधन की ओर से दमकल को सूचना दी गयी. दमकल के 3 इंजन ने पहुंचकर आग को नियंत्रित किया.

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दमकल कर्मियों ने बताया कि फिलहाल आग नियंत्रण में है. कारखाना प्रबंधन की ओर से नुकसान के आंकड़े फिलहाल नहीं मिल पाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >