क्लास में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर पायेंगे प्राथमिक शिक्षक

जिला शिक्षा संसद ने लगायी रोक पानागढ़ : क्लास के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के प्रयोग पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. वीरभूम जिले के शिक्षा संसद ने विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि अब से प्राथमिक शिक्षक क्लास में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर पायेंगे. अगर कोई प्राथमिक […]

जिला शिक्षा संसद ने लगायी रोक

पानागढ़ : क्लास के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के प्रयोग पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. वीरभूम जिले के शिक्षा संसद ने विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि अब से प्राथमिक शिक्षक क्लास में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर पायेंगे. अगर कोई प्राथमिक शिक्षक ऐसा करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई जायेगी. शिक्षा संसद ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है.
वहीं, इस फरमान के बाद से जिले के प्राथमिक शिक्षकों में खलबली मच गयी है. बताया जाता है कि जिला प्राथमिक शिक्षा संसद द्वारा फरमान के तहत कक्षा में प्राथमिक शिक्षकों द्वारा मोबाइल व्यवहार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके साथ-साथ स्कूल में प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने तथा पौधारोपण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. वीरभूम जिला प्राथमिक शिक्षा संसद के चेयरमैन डॉ प्रलय नायक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, शिक्षकों द्वारा कक्षा में पढ़ाने के दौरान मोबाइल के प्रयोग को लेकर काफी शिकायतें आ रही थीं.
उक्त शिकायतों को देखते हुए ही कक्षा में पढ़ाने के दौरान मोबाइल के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गयी है. वहीं, पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से ही प्लास्टिक के व्यवहार पर स्कूल के बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही जागरूक किया जाता है तो भविष्य में इसका व्यापक असर पड़ेगा. बताया जाता है कि उक्त निर्देशिका पर कई शिक्षकों ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. ज्यादातर शिक्षकों ने अपनी प्रतिक्रिया में मोबाइल व्यवहार को लेकर ही चिंता जाहिर की है तथा इस फरमान को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >