बाइक चोरी मामले में आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी शेख बाबर अली एवं शेख राजा का रिमांड शेष होने के पश्चात बुधवार दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया, जहां न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस एवं वारिया की पुलिस ने अलग-अलग मामले में दोनों आरोपियों को 5 – 5 दिनों […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी शेख बाबर अली एवं शेख राजा का रिमांड शेष होने के पश्चात बुधवार दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया, जहां न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस एवं वारिया की पुलिस ने अलग-अलग मामले में दोनों आरोपियों को 5 – 5 दिनों के लिए दोबारा रिमांड पर लिया. पकड़े गये दोनों आरोपी बीरभूम के जुगराजपुर इलाके के रहने वाले हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक चोरी गिरोह के दोनों आरोपी सक्रिय सदस्य हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ अंतर्राज्यीय बाइक गिरोह के साथ शामिल रहने के कई सबूत मिले हैं. आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की गयी 17 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेकर मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के दूसरे सदस्यों को गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >