आज से 17 तक कई इलाकों में होगी घंटों बिजली कटौती

बर्नपुर : आसनसोल इस्माईल सबस्टेशन में पुराने तारो को परिवर्तन का कार्य आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने के कारण तीन घंटे तक सब स्टेशन से संबधित विभिन्न इलाको में बिजली गुल रहेगी. मंडल अभियंता एस चक्रवर्ती ने बताया कि इस्माईल सबस्टेशन क्षेत्र अंतर्गत बिजली के तारो को परिवर्तित करने के लिये शुक्रवार से कार्य […]

बर्नपुर : आसनसोल इस्माईल सबस्टेशन में पुराने तारो को परिवर्तन का कार्य आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने के कारण तीन घंटे तक सब स्टेशन से संबधित विभिन्न इलाको में बिजली गुल रहेगी. मंडल अभियंता एस चक्रवर्ती ने बताया कि इस्माईल सबस्टेशन क्षेत्र अंतर्गत बिजली के तारो को परिवर्तित करने के लिये शुक्रवार से कार्य शुरू होने जा रहा है.

इस कारण शांतिनगर, शास्त्री नगर, रहमत नगर, इस्लाईल, मोहिशीला आदि संबधित क्षेत्र में बिजली सप्लाई तीन से चार घंटो के लिये बाधित रहेगी. इस कारण समस्त इलाको में माईकिंग करायी जा चुकी है कि 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर पर बिजली सप्लाई मरम्मत कार्य के लिये बाधित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >