रेलयात्री के मोबाइल फोन चोरी में गिरफ्तार, बरामदगी

आसनसोल : ट्रेन में सफर कर रहे कलकत्ता निवासी रेल यात्री प्रदीप कुंडु के मोबाइल फोन चोरी के मामले में उनकी शिकायत पर आसनसोल जीआरपी ने स्टेशन परिसर से मोहम्मद डिस्को को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक […]

आसनसोल : ट्रेन में सफर कर रहे कलकत्ता निवासी रेल यात्री प्रदीप कुंडु के मोबाइल फोन चोरी के मामले में उनकी शिकायत पर आसनसोल जीआरपी ने स्टेशन परिसर से मोहम्मद डिस्को को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया.

सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया है. शिकायत के अनुसार बीते 11 फरवरी को शिकायतकर्ता अनन्या एक्सप्रेस से आगरा फोर्ट से कलकत्ता जा रहे थे. जैसे ही उनकी ट्रेन आसनसोल स्टेशन पर पहुंची, किसी चोर ने मौका पाकर उनका मोबाइल फोन चुरा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >