पश्चिम बर्दवान बना धूम्रपान मुक्त जिला

दार्जिलिंग, हावड़ा जिलों के बाद राज्य के तीसरे जिले को मिला यह दर्जा अपने कार्यालय में जिलाशासक शशांक सेठी ने मीडिया के समक्ष की घोषणा जिला प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई आसनसोल : जिलाशासक शंशाक सेठी ने शुक्रवार को एडीडीए भवन के सभागार में पश्चिम वर्दवान जिले को धूम्रपान मुक्त […]

दार्जिलिंग, हावड़ा जिलों के बाद राज्य के तीसरे जिले को मिला यह दर्जा

अपने कार्यालय में जिलाशासक शशांक सेठी ने मीडिया के समक्ष की घोषणा
जिला प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
आसनसोल : जिलाशासक शंशाक सेठी ने शुक्रवार को एडीडीए भवन के सभागार में पश्चिम वर्दवान जिले को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किया. सीएमओएच डॉ देवाशीष हलदर, एडीएम (जिला परिषद) कस्तुरी विश्वास, डिप्टी सीएमओएच डॉ अनुराधा दे आदि उपस्थित थी.
जिलाशासक श्री सेठी ने कहा कि आसनसोल महकमा, वार्ड, जिला परिषद्, लैंड विभाग आदि के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया. धूम्रपान को रोकने के लिये एनजीओ, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाकर धूम्रपान को समाप्त किया गया. इसके लिये स्कूल, कॉलेज में भी सचेतना के लिये अभियान चलाया गया.
दुर्गापूजा के अवसर पर पूजा कमेटी के संपर्क से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. सिर्फ पुलिस ही नहीं, नगर निगम के स्तर से भी सजगता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से इस अभियान को और बल मिला है. धूम्रपान मुक्त जिला बनने में एनजीओ ने अपना सहयोग दिया. 70 से 80 फीसदी के पैमाने के आधार पर दार्जिलिंग तथा हावडा को पहले ही धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किया जा चुका है. उन्होंने कहा किपश्चिम वर्दवान तीसरे नंबर पर धूम्रपान मुक्त जिला घोषित हुआ है.
श्री सेठी ने सभी के सहयोग और समय के लिये आभार व्यक्त किया. सभी सरकारी कार्यालय में एक नॉडल अधिकारी की नियुक्ति की गयी है. जिला प्रशासन के निर्देशो के उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सीएमओएच डॉ देवाशीष हलदर ने कहा कि सार्वजनिक स्थानो पर धूम्रपान करने के लिये संदेश दिया जा रहा है. इससे बहुत सी समस्याएं उत्पन्न होती है. धूम्रपान को रोकने के लिये जिला स्वास्थ्य विभाग से भी संदेश दिया जा रहा है. इसी कारण सिगरेट के पैकेट पर पहले लिखा होता था कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होता है. जबकि अब साफ-साफ लिखा होता है कि धूम्रपान से कैंसर होता है.
अब प्रत्यक्ष तौर पर संदेश दिया जा रहा है. किसी धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के पास बैठकर निष्क्रिय धूम्रपान से भी बहुत नुकसान होता है. जिलाशासक के निर्देश पर पश्चिम वर्दवान जिला धूम्रपान जिला घोषित किये है. जिले को धूम्रपान से मुक्त घोषित करने मात्र से पूरी तरह से धूम्रपान मुक्त नहीं हुये है. धूम्रपान मुक्त करने की पहल को लागू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >