अब बच्चा चोरों से निबटने के लिए रात में पहरा देंगे स्थानीय लोग

कुल्टी : रविवार की शाम से दमागोरिया अंचल में दर्जनों युवाओं ने पूरी रात इलाके में पहरेदारी की और दमागोरिया कोलियरी निवासियों ने यह निर्णय लिया कि रोजाना हर घर से सप्ताह में एक या दो दिन लोग शाम होते ही पूरी रात पहरा देंगे, ताकि सक्रिय हुए बच्चा चोर या असामाजिक व्यक्ति इलाके में […]

कुल्टी : रविवार की शाम से दमागोरिया अंचल में दर्जनों युवाओं ने पूरी रात इलाके में पहरेदारी की और दमागोरिया कोलियरी निवासियों ने यह निर्णय लिया कि रोजाना हर घर से सप्ताह में एक या दो दिन लोग शाम होते ही पूरी रात पहरा देंगे, ताकि सक्रिय हुए बच्चा चोर या असामाजिक व्यक्ति इलाके में कोई असामाजिक गतिविधि न करे.

गौरतलब है कि शनिवार की रात 8.30 बजे दामागोरिया कोलियरी के बिलासपुरिया धौरा में एक अनजान व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया, परंतु भनक लगते ही उसे पकड़ लिया गया, परन्तु वह किसी तरह छुड़ा कर भाग निकला. हालांकि खबर लगते ही इलाके के लोग इधर उधर झाड़ियों में उसकी तलाश की. खबर पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और अंततः पुलिस ने इलाके वासियों से इस तरह की घटना को बच्चा चोर की अफवाह न फ़ैलाने की अपील की तथा विश्वास दिलाया कि पुलिस इस तरह के असामाजिक गतिविधियों पर अपनी निगाहें रखी हुई है, यदि कोई इस तरह की घटना सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >