95 वर्षीय कालीपद को सफलता से लगाया पेसमेकर, मिला जीवन

रानीगंज : हृदय रोग से आक्रांत 95 वर्षीय मरणासन्न कालीपद सरकार को रानीगंज अंचल के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दिवेन्दु दास ने ऑपरेशन कर पेसमेकर बिठाकर नया जीवन दिया. आसनसोल निवासी कालीपद का हार्ट ब्लॉक हो जाने के कारण चिंताजनक स्थिति में परिजनों ने रानीगंज के आनंद लोक अस्पताल में भर्ती कराया. डॉ दास ने उसका […]

रानीगंज : हृदय रोग से आक्रांत 95 वर्षीय मरणासन्न कालीपद सरकार को रानीगंज अंचल के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दिवेन्दु दास ने ऑपरेशन कर पेसमेकर बिठाकर नया जीवन दिया. आसनसोल निवासी कालीपद का हार्ट ब्लॉक हो जाने के कारण चिंताजनक स्थिति में परिजनों ने रानीगंज के आनंद लोक अस्पताल में भर्ती कराया.

डॉ दास ने उसका सफल ऑपरेशन करके पेसमेकर लगाया. मरीज के परिजनों ने बताया कि उसके पिता की उम्र काफी हो जाने के कारण वह जीवन से निराश हो चुके थे एवं अंतिम घड़ी का इंतजार कर रहे थे. परंतु डॉ दास ने उनका ऑपरेशन करके उन्हें नया जीवन दिया. कालीपद ने बताया कि काफी उम्र हो जाने के कारण कई अस्पतालों के चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन करने के लिए मना कर दिया था, परंतु डॉ दास ने सफल ऑपरेशन करके उन्हें नया जीवन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >