मंगलपुर में डीवाईएफआई का धरना

औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय युवकों के नियोजन की रखी मांग हुगली जूट मिल चालू करने की मांग पर एसडीओ का घेराव 24 को कारखानों से फैल रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने की मांग प्रशासन से रानीगंज : डीवाईएफआई रानीगंज लोकल कमेटी ने शनिवार को मंगलपुर औद्योगिक नगरी स्थित वर्षों से बंद पड़ी हुगली जुट मिल […]

औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय युवकों के नियोजन की रखी मांग

हुगली जूट मिल चालू करने की मांग पर एसडीओ का घेराव 24 को
कारखानों से फैल रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने की मांग प्रशासन से
रानीगंज : डीवाईएफआई रानीगंज लोकल कमेटी ने शनिवार को मंगलपुर औद्योगिक नगरी स्थित वर्षों से बंद पड़ी हुगली जुट मिल को चालू करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में साढ़े तीन घंटो तक धरना दिया तथा प्रदर्शन किया. विधायक रुनु दत्त, डीवाईएफआई के जिला सचिव हेमंत प्रभाकर, जिला अध्यक्ष अनामिका सरकार, रानीगंज लोकल कमेटी अध्यक्ष प्रदीप दास, सचिव सागर बनर्जी आदि उपस्थित थे.
जिला सचिव श्री प्रभाकर ने कहा कि स्थानीय कारखानों में स्थानीय युवकों को कार्य में नियुक्ति के बजाय बाहरी युवकों को नियुक्त किया जा रहा है. इन कारखानों में श्रमिकों को मिलने वाली सुरक्षा सामग्री यथा -जूता बेल्ट आदि प्रदान नहीं किये जा रहे हैं. कारखानों में श्रमिको का वेतन समझौता समयावधि बीतने के पांच महीने बाद भी नहीं किया गया है.
उन्होंने कहा कि मंगलपुर औद्योगिक नगरी में चालू कारखानों में निकलने वाले प्रदूषण के कारण आसपास के निवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. श्वांसजनित तथा चर्म रोगों से लोग पीड़ित हैं.
प्रदूषण नियंत्रण यंत्र को चालू ना किये जाने के कारण कारखानों से निकलने वाले धूल एवं छाई घर की छतों, कुआं तथा तालाब के पानी पर गिर रही हैं. मंगलपुर तथा आसपास स्थित पेड़-पौधे की पत्तियों का रंग हरा के बजाय प्रदूषण से काला हो गया है. विधायक श्री दत्त ने कहा कि डीवाईएफ़आई का आंदोलन लगातार चल रहा है. आगामी 24 अगस्त को इन्हीं मांगों के समर्थन में डीवाईएफआई आसनसोल महकमा शासक का घेराव करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >