एएसपी के निजीकरण के खिलाफ होगा आंदोलन

दुर्गापुर में तृणमूल यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष दोला सेन का जुलूस केंद्र की भाजपा सरकार को बताया श्रमिक विरोधी, पूंजीपतिपरस्त दुर्गापुर : एएसपी निजीकरण के खिलाफ बेनाचिटी इलाके में शनिवार को तृणमूल श्रमिक यूनियन ने जुलूस निकाला. जुलूस भिरंगी मोड़ से शुरू होकर नाचन रोड, बेनाचिती होते हुए पांचमाथा मोड़ तक पहुंचा. वहां सभा की […]

दुर्गापुर में तृणमूल यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष दोला सेन का जुलूस

केंद्र की भाजपा सरकार को बताया श्रमिक विरोधी, पूंजीपतिपरस्त
दुर्गापुर : एएसपी निजीकरण के खिलाफ बेनाचिटी इलाके में शनिवार को तृणमूल श्रमिक यूनियन ने जुलूस निकाला. जुलूस भिरंगी मोड़ से शुरू होकर नाचन रोड, बेनाचिती होते हुए पांचमाथा मोड़ तक पहुंचा. वहां सभा की गई. यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष दोला सेन ने संबोधित किया. सुश्री सेन ने कहा कि केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ तृणमूल लगातार आंदोलन कर रही है.
एलाय स्टील प्लांट को निजीकरण के खिलाफ तृणमूल जोरदार आंदोलन करेगी. तृणमूल किसी दूसरे श्रमिक यूनियन की तरह समझौता नहीं कर सकती है.
खुद अपने दम पर श्रमिकों के अधिकार के लिए आंदोलन करेगी. निजीकरण के पीछे केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. जो पूंजीपतियों का सहयोग कर रही है. केंद्रीय संस्थानों को घाटे का हवाला देकर बंद करने का प्रयास में जुटी है. इसके पहले भी बीजेपी के शासनकाल में दुर्गापुर के एमएएमसी कारखाने तथा खाद कारखाने को बंद कर दिया गया था. लेकिन एलॉय स्टील प्लांट को निजीकरण नहीं करने दिया जायेगा.
तृणमूल के जिला अध्यक्ष सह आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी, नेता उत्तम मुखर्जी, एमएमआईसी प्रभात चटर्जी, हरेराम सिंह, मेयर दिलीप अगस्ती, उपमेयर आनंदिता मुखर्जी ,बोरो चेयरमैन, मेयर परिषद के कई सदस्य एवं कई पार्षद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >