राजमहल क्षेत्र में हुई ‘चाय पे चर्चा’

सांकतोड़िया : इसीएल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए राजमहल एरिया में ‘चाय पे चर्चा’ आयोजित हुई. कार्मिक निदेशक विनय रंजन, राजमहल एरिया के महाप्रबंधक डीके नायक, महाप्रबंधक (पीएंडआईआर) डॉ हरेंद्र किशोर, महाप्रबंधक (प्रशासन) पीके पात्र, कार्मिक निदेशक के तकनीकी सचिव राजेश त्रिवेदी, गौतम बनर्जी आदि उपस्थित थे. दो सौ महिलाओं ने […]

सांकतोड़िया : इसीएल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए राजमहल एरिया में ‘चाय पे चर्चा’ आयोजित हुई. कार्मिक निदेशक विनय रंजन, राजमहल एरिया के महाप्रबंधक डीके नायक, महाप्रबंधक (पीएंडआईआर) डॉ हरेंद्र किशोर, महाप्रबंधक (प्रशासन) पीके पात्र, कार्मिक निदेशक के तकनीकी सचिव राजेश त्रिवेदी, गौतम बनर्जी आदि उपस्थित थे. दो सौ महिलाओं ने भाग लिया.

कार्मिक निदेशक श्री रंजन ने कहा कि कंपनी महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने में शिक्षा को बढ़ावा दे रही है. उन्हें जागरूक कर रही है. इसके साथ ही उन्हें और भी बेहतर सुरक्षा प्रदान की जानी है ताकि वे निर्भीक होकर कार्य कर सके.

उन्होनें कहा कि इस तरह की योजना सभी क्षेत्र में लागू की जायेंगी. ताकि एरिया की सभी महिला कर्मी अपने अधिकारों से अवगत हो सकें.

उन्होनें कहा कि महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता और सरोकार की चर्चा होती है. इस प्रक्रिया में समाज को पारंपरिक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक किया जाता है, जिसने महिलाओं की स्थिति को सदैव कमतर माना है. प्राथमिक स्तर पर उन्हें शिक्षित किया जाना जरुरी है. आर्थिक स्वतंत्रता तथा क़ानून एवं धर्म के अधीन महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >