पुलिस कमिश्नरेट के पीजी सेल की पहली महिला प्रभारी बनी सुप्रिया

आसनसोल महिला थाना की प्रभारी बनी राधानोनी कमिश्नरेट में दो महिला सहित कुल 27 अवर निरीक्षकों का तबादला आसनसोल : पुलिस कमिश्नरेट के पीजी सेल की पहली महिला प्रभारी सुप्रिया दे चटर्जी बनी. शुक्रवार को कमिश्नरेट में आसनसोल महिला थाना की प्रभारी, कन्यापुर फांडी और जहांगीर मोहल्ला फांडी प्रभारी, पीजी सेल के प्रभारी, जामुड़िया ट्रैफिक […]

आसनसोल महिला थाना की प्रभारी बनी राधानोनी

कमिश्नरेट में दो महिला सहित कुल 27 अवर निरीक्षकों का तबादला
आसनसोल : पुलिस कमिश्नरेट के पीजी सेल की पहली महिला प्रभारी सुप्रिया दे चटर्जी बनी. शुक्रवार को कमिश्नरेट में आसनसोल महिला थाना की प्रभारी, कन्यापुर फांडी और जहांगीर मोहल्ला फांडी प्रभारी, पीजी सेल के प्रभारी, जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी सहित कुल 27 अनआर्म्ड ब्रांच के पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला आदेश पुलिस आयुक्त ने जारी किया. 27 में 22 अधिकरी पुलिस लाइन ने आर्डिनरी रिजर्व (ओआर) में तैनात थे.
लोकसभा चुनाव के दौरान तीन साल से अधिक एक ही जिला में कार्यरत जिन पुलिस अधिकारियों दूसरे जिला में तबादला किया गया था. राज्य सरकार ने उन्हें पुनः पुराने जिले में वापस भेज देने के बाद पुलिस में नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों के तबादला का दौर जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को कमिश्नरेट में 27 अवर निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी हुआ. चुनाव के दौरान हुगली जिला से आई मोनालिशा को आसनसोल महिला थाना का प्रभारी बनाया गया था. उनका तबादला पुनः हुगली जिला में होने के बाद इस पद पर लाईन ओआर में तैनात राधानोनी दे (मुखर्जी) का तबादला हुआ.
कन्यापुर फांडी प्रभारी विप्लव दे को रानीगंज थाना में भेजा गया. उनके स्थान पर स्पेशल ब्रांच के अवर निरीक्षक दिवेन्दु मुखर्जी को लाया गया. जहांगीर मोहल्ला फांडी प्रभारी शिद्धार्थ अधिकारी को दुर्गापुर थाना में भेजा गया. उनके जगह पर एनटीएस थाना के अवर निरीक्षक तन्मय राय को यहां का प्रभारी बनाया गया. जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी प्रबीर कुमार पाल को बुदबुद थाना में भेजा गया. उनके जगह पर लाईन ओआर में तैनात अवर निरीक्षक अनूप कुमार हाती को यहां का प्रभारी बनाया गया. पीजी सेल के प्रभारी असीम मजूमदार प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बनने के बाद यहां से उनका तबादला हो गया.
उनके स्थान पर लाइन ओआर में तैनात महिला अवर निरीक्षक सुप्रिया दे (चटर्जी) को पीजी सेल का प्रभारी बनाया गया. इनके अलावा लाइन ओआर में तैनात अवर निरीक्षक सुबोध गराई को जहांगीर मोहल्ला फांडी, मलय दास को श्रीपुर फांडी, कंचन चट्टोपाध्याय को दुर्गापुर थाना, सजल चौधरी को आसनसोल साऊथ थाना, गौतम नंदी को पांडेश्वर थाना, दाना बनर्जी को आसनसोल साऊथ पीपी, सुभाष दास को कुल्टी थाना, गौतम कुमार सिंह को रानीगंज थाना, प्रसेनजित बंधोपाध्याय को पंजाबी मोड़ फांडी, शांतुनु चार को आसनसोल साऊथ थाना, आनंद गोपाल सेनगुप्ता को जामुड़िया थाना, तापस दुबे को कांकसा ट्रैफिक गार्ड, अनूप कुमार मजूमदार को हीरापुर थाना, पूर्णेन्दु राय को कन्यापुर फांडी, संजीब कुमार चटर्जी को स्पेशल ब्रांच, गौरांग अदक को हीरापुर थाना, देवब्रत घोष को एनटीएस थाना में तबादला किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >