जीवन का अभिन्न अंग है योग, मन को संयमी बनाता है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ओबीसी बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा योग की आवश्यकता के बारे में दी गयी जानकारी दुर्गापुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के दुर्गापुर स्थित मण्डल कार्यालय ने नेहरू शिशु केंद्र उद्यान में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष […]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ओबीसी बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
योग की आवश्यकता के बारे में दी गयी जानकारी
दुर्गापुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के दुर्गापुर स्थित मण्डल कार्यालय ने नेहरू शिशु केंद्र उद्यान में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पीसी चौधरी, सहायक महाप्रबधंक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य प्रबन्धक जयंत वर्मा एवं सिटी सेंटर दुर्गापुर, अंडालमोड़, दुर्गापुर शाखा के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि योग मन, मस्तिष्क एवं शरीर का एक अभ्यास है. योग की विभिन्न शैलियां होती हैं जिनमें शारीरिक मुद्राएं, सांस लेने की टेक्निक और मेडिटेशन एवं रिलैक्सेशन आदि शामिल है. योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है. इसमें मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का एक-दूसरे से मिलन होता है, साथ ही मानव और प्रकृति के बीच एक सामंजस्य कायम होता है. यह जीवन को सही प्रकार से जीने का एक मार्ग है.
गीता में भी श्रीकृष्ण ने कहा है कि योग: कर्मसु कौशलम यानी योग से कर्मों में कुशलता आती है. योग शब्द संस्कृत भाषा के युज से लिया गया है, जिसका अर्थ है एक साथ जुड़ना. मन-मस्तिष्क एवं शरीर पर नियंत्रण रखने एवं खुशहाल जीवन के लिए योग काफी लोकप्रिय है. योग प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है लेकिन पिछले कुछ सालों से यह बहुत अधिक लोकप्रिय हो गया है. योग और ध्यान को अध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए अनिवार्य माना गया है.
योग के माध्यम से मस्तिष्क और शरीर का संगम होता है. योग का अभ्यास हमारे मन को संयमी बनाता है. इसके पश्चात सभी अधिकारियों को योग की आवश्यकता के विषय जानकारी दी गई एवं प्रतिदिन योग करने हेतु जागरूक किया गया. अंत में सभी से अपील की गई कि योग को दैनिक जीवन में अवश्य सम्मिलित करना चाहिए जिससे हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें.
चहुंओर योग करते दिखे लोग
पांडेश्वर. विश्व योग दिवस के अवसर पर पांडेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी क्लब में योग के साथ मदारबोनी कोलयरी गेस्ट हाउस में डीजीएम और पीएम की उपस्तिथि में योग जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पतंजलि के तरफ से योगाभ्यास कराया गया जिसमें अमित पांडेय रमेश अग्रवाल की भूमिका रही. ध्रुपपति नृत्य कला केंद्र में प्राचार्य हेमंती बासु के देखरेख छात्र छत्राओ ने नृत्य के साथ योगाभ्यास किया. इसके अलावा रामनगर में विहंगम योग आश्रम में भी भक्तों ने योग किया और प्रसाद ग्रहण किया.
मानकर कॉलेज में योग दिवस मनाया गया
पानागढ़. मानकर कॉलेज में एनएसएस व एनसीसी ने संयुक्त रूप से योग दिवस मनाया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ सुकांत भट्टाचार्य ने किया. अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्रोफेसर तथा एनएसएस विभाग के कर्ता मकेश्वर रजक ने किया. दुर्गापुर से योग शिक्षक डॉ मधुसूदन देव नाथ, पानागढ़ से योग शिक्षक कपिल देव साह, योग शिक्षक विश्व वरण हाजरा, दुर्गापुर महकमा अस्पताल के अधीक्षक डॉ बीसी सरकार, योग शिक्षिका कावेरी मुखर्जी, समाजसेवी रविंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्रावंती घोष ने किया.
कोलियरी के श्रमिकों ने किया योग अभ्यास
रानीगंज. ईसीएल के कुनुस्तोड़िया कोलियरी के प्रगति स्टेडियम में कुनुस्तोड़िया नागरिक कल्याण समिति तथा पतंजलि योगपीठ ने योग दिवस के अवसर पर प्राणायाम किया. आयोजक की तरफ से सतनारायण राम ने कहा कि योग दिवस के मौके पर पुरुष-महिलाओं समेत सभी ने हिस्सा लिया.सभी लोगों को योग में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए, इससे शरीर स्वस्थ रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >