अगवा हुई लड़की जामताड़ा से बरामद

आसनसोल : कुल्टी थाना अंतर्गत सोदपुर कोलियरी इलाके से नाबालिग युवती को अगवा करने के मामले में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जामताड़ा में छापेमारी कर आरोपी उमेश वाद्यकर को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर अगवा की गई युवती को भी बरामद किया गया. उन्हें बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम […]

आसनसोल : कुल्टी थाना अंतर्गत सोदपुर कोलियरी इलाके से नाबालिग युवती को अगवा करने के मामले में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जामताड़ा में छापेमारी कर आरोपी उमेश वाद्यकर को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर अगवा की गई युवती को भी बरामद किया गया.

उन्हें बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तथा सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उक्त नाबालिग युवती के बयान को मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. ज्ञात हो कि युवती के पिता ने शिकायत में कहा है कि बीते पांच मई को उनकी बेटी चिनाकुड़ी इलाके में आयोजित एक शादी की डिनर पार्टी में गई थी. उत्तम वाद्यकर ने मौका पाकर उसका अगवा कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >