बाइक राइडरों ने लूटे बैग व्यवसायी से 90 हजार

पीड़ित आसनसोल सुगम पार्क का निवासी, लौट रहा था पुरूलिया से बाइक ओवरटेक कर दिखाया रिवाल्वर, रूपये संग मोबाइल फोन भी लिया धेमोमेन : कुल्टी थाना अंतर्गत मिठानी बाइ पास सड़क पर सोमवार की देर संध्या बाइक सवार दो युवकों ने हथियार की नोक पर आसनसोल सुगम पार्क निवासी सह बैग व्यवसायी विनोद पंडित से […]

पीड़ित आसनसोल सुगम पार्क का निवासी, लौट रहा था पुरूलिया से

बाइक ओवरटेक कर दिखाया रिवाल्वर, रूपये संग मोबाइल फोन भी लिया
धेमोमेन : कुल्टी थाना अंतर्गत मिठानी बाइ पास सड़क पर सोमवार की देर संध्या बाइक सवार दो युवकों ने हथियार की नोक पर आसनसोल सुगम पार्क निवासी सह बैग व्यवसायी विनोद पंडित से 90 हजार रूपये लूट लिया. स्थानीय युवकों के सहयोग से वे नियामतपुर फांड़ी पहुंचे तथा प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहगीरों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की.
पीड़ित विनोद ने कहा कि वह बैग बनाकर दुकानों में आपूर्ति करता है. सोमवार की संध्या वह अपने सहयोगी के साथ पुरूलिया से दुकानों से बैग का भुगतान 90 हजार रूपये संग्रह कर बाइक से घर लौट रहा था. मिठानी बाई पास सड़क के निकट पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रही बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उसे रोका और रिवाल्वर दिखाकर 90 हजार रूपये नगदी तथा दोनों के मोबाईल फोन लूट लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >