जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार

आसनसोल : कुल्टी थाना क्षेत्र के पानुरी गांव इलाका निवासी कार्तिक चंद्र मंडल के घर में घुसकर जानलेवा हमला व चोरी करने के मामले में कुल्टी थाना पुलिस ने आरोपी श्यामल मंडल को गिरफ्तार कर उसे शनिवार को आसनसोल जिला कोर��ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया. सीजीएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे […]

आसनसोल : कुल्टी थाना क्षेत्र के पानुरी गांव इलाका निवासी कार्तिक चंद्र मंडल के घर में घुसकर जानलेवा हमला व चोरी करने के मामले में कुल्टी थाना पुलिस ने आरोपी श्यामल मंडल को गिरफ्तार कर उसे शनिवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया. सीजीएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

मामले पर कार्तिक चंद्र मंडल ने शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की रात आरोपियों ने उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के साथ ही घर से कुछ सामग्रियों को चुरा लिया था. इस मामले में परिमल मंडल, तापश मंडल, अजित मंडल तथा रेणुका मंडल को भी आरोपी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >