पांडेश्वर : पाण्डेश्वर में दिखायी ईमानदारी की मिसाल, मिले मोबाइल फोन को थाने में किया जमा

पांडेश्वर : डीवीसी मोड़ से अपने घर वीरभूम जिला के हेतमपुर जा रहे युवक मनोज को रास्ते में एक मोबाइल मिली. युवक ने मोबाइल को जैसे ही उठाया आसपास के दुकानदारों और कुछ युवकों ने उसे अपना कहकर लेने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और मोबाइल को उप थाना प्रभारी अजित […]

पांडेश्वर : डीवीसी मोड़ से अपने घर वीरभूम जिला के हेतमपुर जा रहे युवक मनोज को रास्ते में एक मोबाइल मिली. युवक ने मोबाइल को जैसे ही उठाया आसपास के दुकानदारों और कुछ युवकों ने उसे अपना कहकर लेने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और मोबाइल को उप थाना प्रभारी अजित कुंडु को सौंप दिया. उप थाना प्रभारी ने पहले युवक को ईमानदारी के लिये बधाई दिया और पूरा नाम पता लिखा.

थोड़ी देर के बाद डालूरबांध कोलयरी के नदंलाल पासवान ने थाना में अपनी मोबाइल गुम होने की शिकायत करने पहुंचे तो मालूम हुआ कि एक युवक को मोबाइल मिला है और वह थाना में जमा कर दिया है. उप थाना प्रभारी अजित कुंडु और एसआई सैनिक मिश्रा ने नन्दलाल पासवान को मोबाइल सौंपते हुए युवक की ईमानदारी की सराहना की और ईनाम स्वरूप में राशि भी दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >