सपना देखें और उसे पूरा करने की कोशिश करें

दुर्गापुर : एनआईटी दुर्गापुर का 14वां दीक्षांत समारोह सोमवार को कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि केंद्र के एचआरडी विभाग के सचिव आर सुब्रमण्यम ने कहा कि दुर्गापुर एनआईटी भारत का एक ऐसा कॉलेज है, जहां से प्रत्येक वर्ष डिग्री लेकर निकलने वाले छात्र-छात्राएं देश ही बल्कि विदेश में भी अपना और […]

दुर्गापुर : एनआईटी दुर्गापुर का 14वां दीक्षांत समारोह सोमवार को कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि केंद्र के एचआरडी विभाग के सचिव आर सुब्रमण्यम ने कहा कि दुर्गापुर एनआईटी भारत का एक ऐसा कॉलेज है, जहां से प्रत्येक वर्ष डिग्री लेकर निकलने वाले छात्र-छात्राएं देश ही बल्कि विदेश में भी अपना और कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं. कोई वैज्ञानिक बन तो कोई एमबीए,पीएचडी की डिग्री लेकर देश सेवा में अपना हाथ बंटा रहा है.
संस्थान से बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विदेश में काम करने का मौका हर वर्ष मिलता है. जो पूरी लगन, निष्ठा के साथ मेहनत करता है, उसे कामयाबी अवश्य मिलती है. उन्होंने कहा कि सपना देखें तो उसे पूरा करने की कोशिश जरूर करें. कॉलेज से डिग्री प्राप्त करने वाले 804बी टेक, 274 एम टेक, 20 एमबीए, 69 एमसीए, 39 एमएससी और 69 पीएचडी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.
दुर्गापुर एनआइटी कॉलेज के निदेशक अनुपम बासु ने कहा कि कॉलेज की तरफ से उन्नत भारत अभियान, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान, बिटिया सरक्षता अभियान के तरह योजना शहर गांव में चलायी जा रही है. राज्य सरकार के साथ-साथ साइबर सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी को लेकर भी पोस्ट ग्रेजुयेट कॉलेज भी चलाया जा रहा है. कॉलेज में 106 विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >