बाबर अली अध्यक्ष, मोहम्मद रई बने सचिव

सांकतोड़िया : निगम के 105 नंबर वार्ड के डिसरगढ़ स्थित यूथ वेलफेयर सोसाइटी क्लब में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड (वक़्फ़) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख गुलाम रब्बानी के निर्देशानुसार बाबर अली कुरैशी के नेतृत्व तथा कुल्टी शाखा अध्यक्ष जहांगीर आलम की अध्यक्षता में सांगठनिक बैठक हुई. इस दौरान वक़्फ़ का काम और सामाजिक स्तर पर मुस्लिम […]

सांकतोड़िया : निगम के 105 नंबर वार्ड के डिसरगढ़ स्थित यूथ वेलफेयर सोसाइटी क्लब में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड (वक़्फ़) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख गुलाम रब्बानी के निर्देशानुसार बाबर अली कुरैशी के नेतृत्व तथा कुल्टी शाखा अध्यक्ष जहांगीर आलम की अध्यक्षता में सांगठनिक बैठक हुई. इस दौरान वक़्फ़ का काम और सामाजिक स्तर पर मुस्लिम समुदाय में सुधार एवं जागरूकता पर विस्तार से चर्चा के साथ ही सांकतोड़िया कमेटी गठित की गयी.
इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बाबर अली कुरैशी, उपाध्यक्ष मो.तौफीक खान, मो.मंजूर, शाकिर खान, सचिव मो.रईस खान, संयुक्त सचिव मो.जावेद अख्तर, सहायक सचिव मो.मुबारक एवं कोषाध्यक्ष मो. जमीरुद्दीन को नियुक्त किया गया. उल्लेखनीय है कि कुल्टी विधानसभा में वक़्फ़ के कामो में विस्तार लाने एवं उसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिये चार भागो में बांटा गया है.
इसे लेकर नयी कमेटी का गठन डिसरगढ़ में सोमवार को किया गया. इससे पूर्व बराकर कमेटी का गठन हो गया है और कुल्टी एवं नियामतपुर क्षेत्रीय कमिटी का गठन जल्द ही किया जायेगा. इस दौरान अध्यक्ष जहांगीर आलम ने वक़्फ़ के कार्यों और नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुये दहेज़ प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि यदि संस्था के युवा सदस्य पहल करते हैं तो समाज को काफी लाभ पहुंचेगा और दूसरे युवा भी जागरूक हो पायेंगे. नवनियुक्त डिसरगढ़ अध्यक्ष बाबर अली कुरैशी ने संस्था द्वारा दिए गए दायित्वों को बखूबी निभाने की बात कही. इस दौरान मुस्लिम ओबीसी की समस्याओ पर भी चर्चा हुई. बैठक का संचालन खुर्शीद आलम ने किया. मौके पर काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >