लापता छात्र का शव कैनल से बरामद, पड़ोसी मित्र के साथ रविवार को निकला था घर से, घटना के बाद से पड़ोसी मित्र व उसका परिवार फरार

पानागढ़ : वीरभूम जिले के सिउड़ी थाना अंतर्गत हाटजन इलाके के गोरझडा स्थित कैनल ब्रिज के निकट पुलिस ने सोमवार सुबह छह बजे लापता छात्र शेख फरहाद का शव बरामद किया. सिउड़ी बेनीमाधवपुर स्कूल में पांचवीं का छात्र फरहाद रविवार दोपहर से ही लापता था. घटना के संबंध में पिता नूर मोहम्मद ने बताया कि […]

पानागढ़ : वीरभूम जिले के सिउड़ी थाना अंतर्गत हाटजन इलाके के गोरझडा स्थित कैनल ब्रिज के निकट पुलिस ने सोमवार सुबह छह बजे लापता छात्र शेख फरहाद का शव बरामद किया. सिउड़ी बेनीमाधवपुर स्कूल में पांचवीं का छात्र फरहाद रविवार दोपहर से ही लापता था.
घटना के संबंध में पिता नूर मोहम्मद ने बताया कि रविवार दोपहर जब वे घर लौटे तो पुत्र को नहीं देख आसपास उसकी तलाश शुरू की.
पता चला कि फरहाद को पड़ोस का ही उसका मित्र शाहरुख खान अपने साथ ले गया है. शाम को शाहरूख घर लौट आया था लेकिन फरहाद का कुछ पता नहीं था. शाहरूख से पूछने पर वह कुछ भी बताने से इनकार कर रहा था. खोज बिन के क्रम में फरहाद का चप्पल व साइकिल कैनल के पास मिला. लेकिन फरहाद का कुछ पता नहीं चल पा रहा था.
गोताखोरों को बुलाकर तलाशी करायी गयी लेकिन कोई कुछ पता नहीं चला. सुबह कैनल ब्रिज के पास फरहाद का शव तैरता पाया गया. घटना के बाद पड़ोसी शाहरुख खान तथा उसके परिजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गये हैं. हत्या है या दुर्घटना इस पर मृतक फरहाद के पिता कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है. इलाके में शोक का माहौल है. शव को पुलिस ने बरामद कर सिउड़ी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >