मोबाइल चोरी के आरोप में युवकों की पिटाई

दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ के समीप सोमवार को बस यात्रियों एवं आसपास के लोगों ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी. चोरों के पास से आठ चोरी के मोबाइल एवं एक पर्स बरामद किया. लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर पुलिस के हाथों सौंप दिया. […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ के समीप सोमवार को बस यात्रियों एवं आसपास के लोगों ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी. चोरों के पास से आठ चोरी के मोबाइल एवं एक पर्स बरामद किया. लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर पुलिस के हाथों सौंप दिया. पकड़े गये युवकों में खास कजोड़ा निवासी राम नोनिया एवं आसनसोल दक्षिण थाना निवासी प्रकाश मुर्मू शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह आसनसोल से आ रही बस जब दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ पहुंची तभी बस से एक यात्री ने मोबाइल चोरी करने का शोर मचाते हुये एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया. लेकिन वह बस से उतरकर यात्री से हाथापाई करने लगा. इस दौरान उक्त युवक के सहयोग के लिये बस में बैठे दो और युवक उतर गये एवं तीनों युवक मिलकर यात्री की पिटाई करने लगे.
यात्री के शोर मचाने से बस में बैठे दूसरे यात्री एवं आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. यात्री ने आरोप लगाया कि तीनों युवक मिलकर बस में मोबाइल चोरी कर रहे हैं. इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर तीनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी. सूचना पाकर दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
इस दौरान एक युवक भागने में सफल हो गया जबकि दो युवकों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये दोनों युवक पेशेवर चोर हैं, जो अक्सर ही बस यात्रियों का मोबाइल चोरी किया करते हैं. चोर गिरोह में दूसरे लोग भी शामिल हैं. दोनों युवकों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >