आसनसोल भाया होकर चलेंगी कई दूरगामी ट्रेनें आसनसोल : मालदा मंडल अंतर्गत जमालपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण विभिन्न ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन अनिवार्य होगा. 25 सितंबर को गलपुर से रवाना होने

आसनसोल : मालदा मंडल अंतर्गत जमालपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण विभिन्न ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन अनिवार्य होगा. 25 सितंबर को गलपुर से रवाना होने वाली 12335 भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस साहेबगंज, रामपुरहाट, सांथिया, दुर्गापुर, आसनसोल, प्रधानखांटा, धनबाद रूट पर परिचालित होगी. गया से रवाना होने वाली 15619 गया कामाख्या एक्प्रेस झाझा, सीतारामपुर, […]

आसनसोल : मालदा मंडल अंतर्गत जमालपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण विभिन्न ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन अनिवार्य होगा. 25 सितंबर को गलपुर से रवाना होने वाली 12335 भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस साहेबगंज, रामपुरहाट, सांथिया, दुर्गापुर, आसनसोल, प्रधानखांटा, धनबाद रूट पर परिचालित होगी.
गया से रवाना होने वाली 15619 गया कामाख्या एक्प्रेस झाझा, सीतारामपुर, बराबनी, काजोड़ा, सांथिया, रामपुरहाट, न्यू फरक्का रूट पर परिचालित होगी. भागलपुर से रवाना होने वाली 12367 भागलपुर आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन साहेबगंज, बरहवा जंक्शन, रामपुरहाट, सांथिया, दुर्गापुर, आसनसोल, प्रधानखंटा रूट पर परिचालित होगी.
सियालदह से रवाना होने वाली 13133 सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस खाना, आसनसोल, जसीडीह, झाझा रूट पर परिचालित होगी. वाराणसी से रवाना होने वाली 13134 वाराणसी सियालदह एक्सप्रेस झाझा, जसीडीह, आसनसोल, खाना रूट पर परिचालित होगी. आनंद विहार से रवाना होने वाली 12368 आनंद विहार भागलपुर एक्सप्रेस प्रधानखंटा, आसनसोल, दुर्गापुर, सांइथिया, रामपुरहाट, साहेबगंज रूट पर परिचालित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >