तमला बस्ती आदिवासी हिंदी एफपी स्कूल में निर्मल विद्यालय सप्ताह शुरू

दुर्गापुर : तमला बस्ती आदिवासी हिन्दी एफपी स्कूल में निर्मल विद्यालय सप्ताह कार्यक्रम सोमवार से शुरू किया गया. सप्ताह के दौरान संगोष्ठी, शिशु संसद का पुनर्गठन, भोजन से पूर्व हाथ धोने और बैठकर चित्र बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुंडू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों तथा आसपास के […]

दुर्गापुर : तमला बस्ती आदिवासी हिन्दी एफपी स्कूल में निर्मल विद्यालय सप्ताह कार्यक्रम सोमवार से शुरू किया गया. सप्ताह के दौरान संगोष्ठी, शिशु संसद का पुनर्गठन, भोजन से पूर्व हाथ धोने और बैठकर चित्र बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुंडू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों तथा आसपास के परिसर को स्वच्छ रखना तथा शपथ में संकल्पित प्रत्येक शब्द को धरातल पर लाना है.
इसके तहत विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. छात्रों का सर्वांगीण विकास शिक्षा का लक्ष्य है. इसके लिये दायित्व बोध उत्पन्न करने के साथ उनमें लोकतंत्र के प्रति निष्ठा भावना का प्रसार करना आवश्यक है. यदि छात्र सामूहिकता के महत्व को समझ जायेंगे तो जीवन भर उनमें अहं की जगह सामुदायिक सहभागिता की भावना जागृत होगी.
नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. विद्यालयों में बाल संसद का गठन छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनायेगा. बाल संसद से बच्चों में जीवन कौशल का विकास होगा. नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता को विकसित होगी. साप्ताहिक कार्यक्रम 29 सितंबर तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >