श्रमिकों ने किया सब-स्टेशन का घेराव

बराकर : कल्याणेश्वरी कोदोविटा इलाके में कई बड़े उद्योगों में पिछले कई माह से दामोदर घाटी निगम उप केन्द्र कल्याणेश्वरी केसे बिजली सही रूप से आपूर्ति नही करने के विरोध में शनिवार को मैथन एलॉय, सिटी गोल्ड सीमेंट, बीएमए स्टेनलेस इस्पात, मां जगदम्बा इस्पात, छबड़ा इस्पात सहित कई अन्य कारखानो के मजदूरों ने दामोदर घाटी […]

बराकर : कल्याणेश्वरी कोदोविटा इलाके में कई बड़े उद्योगों में पिछले कई माह से दामोदर घाटी निगम उप केन्द्र कल्याणेश्वरी केसे बिजली सही रूप से आपूर्ति नही करने के विरोध में शनिवार को मैथन एलॉय, सिटी गोल्ड सीमेंट, बीएमए स्टेनलेस इस्पात, मां जगदम्बा इस्पात, छबड़ा इस्पात सहित कई अन्य कारखानो के मजदूरों ने दामोदर घाटी उप केन्द्र के समक्ष प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों का घेराव किया.
प्रर्शनकारियों ने बताया कि पिछले तीन माह से कारखानों में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 10 घंटे से 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित हो रही है. इसके कारण कारखानों का उत्पादन ठप रहता है. बिजली आपूर्ति नही होने से एक ओर जहां कारखाने को नुकसान हो रहा है वही दूसरी ओर सरकार का टैक्स में भी कमी के साथ साथ देश की उन्नति पर भी असर पड़ता है. मालूम होकि उक्त सभी कारखानों मे 10 हजार से अधिक मजदूर काम करते हैं.
मजदूरों का कहना है कि बिजली आपूर्ति कारखानों में यदि नही की जाती है तो रोजी रोटी की समस्या पर असर पड़ सकता है. नेतृत्व कर रहे गौतम भादुड़ी ने बताया कि सामने दुर्गापूजा के साथ ही कई महत्पूर्ण पर्व है. कारखाने के मालिकों द्वारा वेतन के साथ ही सलाना बोनस का भी भुगतान किया जाता है. । बिजली आपूर्ति नही होने से इस पर भी असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विदेश में जाकर उद्योग लगाने की निमन्त्रण देती है.
लेकिन जो उद्योग यहां सही रूप से चल रहे है, उसे सही समय पर बिजली नही मिलने से बन्द हो सकता है. प्रदर्शनकारियों मे सिटी गोल्ड के जेपी सिंह, बीएमए स्टेनलेस के श्रीराम यादव, मंसूर अली शेख, गौतम भादुडी, मन्थुर मंडल आदि ने नेतृत्व किया. डीवीसी के किसी अधिकारी के नहीं आने से मजदूरों मे काफी आक्रोश रहा. उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर बिजली मे सुधार नही हुआ तो कार्यालय के पास आकर ठप कर दिया जाएगा. उपकेन्द्र डीवीसी के पीआरओ एम बिजय कुमार से संपर्क करने पर बताया कि उन्हे प्रदर्शन की कोई जानकारी नही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >