आसनसोल : दो दिवसीय जिला विज्ञान मेला 14 से

बीबी कॉलेज परिसर में आयोजन, प्रिंसिपल ने किया स्थल निरीक्षण 10वीं, 12वीं तथा कॉलेज छात्र-छात्राएं लगायेगी अपनी-अपनी प्रदर्शनी आसनसोल : बीबी कॉलेज में 14 सितंबर से आयोजित होने वाले दोदिवसीय पश्चिम बर्दवान स्टूडेंटस युवा विज्ञान मेला के आयोजन के मुद्दे पर कॉलेज के मीटिंग रूम में बैठक की गई. प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासू, दिव्येंदू मजूमदार […]

बीबी कॉलेज परिसर में आयोजन, प्रिंसिपल ने किया स्थल निरीक्षण
10वीं, 12वीं तथा कॉलेज छात्र-छात्राएं लगायेगी अपनी-अपनी प्रदर्शनी
आसनसोल : बीबी कॉलेज में 14 सितंबर से आयोजित होने वाले दोदिवसीय पश्चिम बर्दवान स्टूडेंटस युवा विज्ञान मेला के आयोजन के मुद्दे पर कॉलेज के मीटिंग रूम में बैठक की गई. प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासू, दिव्येंदू मजूमदार आदि उपस्थित थे. विज्ञान मेला का आयोजन कॉलेज के खेल मैदान में किया जायेगा.
डॉ बासू व श्री मजूमदार ने मेला आयोजन को लेकर मैदान का मुआयना किया और स्टॉल्स लगाने के स्थानों को चिंहित किया. 14 एवं 15 सितंबर को आयोजित होने वाले दोदिवसीय विज्ञान मेले में जिले के प्रत्येक स्कूल एवं कॉलेजों के स्टूडेंटस शामिल होंगे. विज्ञान मेला में जिले के दसवीं, बारहवीं व कॉलेज स्तर के स्टूडेंटस के बीच अलग अलग मुकाबला होगा.
सभी शिक्षण संस्थान के स्टूडेंटस मेंले में अपने मॉडल की प्रदर्शनी लगायेंगे. दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक स्तर पर प्रदर्शित श्रेष्ठ चयनित मॉडल को 29 सितंबर को कोलकाता के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान मेला प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि विज्ञान मेले में प्रदर्शित किये जाने वाले मॉडल के मुल्यांकन के लिए कोलकाता से दो जजों की टीम आयेगी. डॉ बासू ने कहा कि विज्ञान मेले का उदघाटन राज्य के श्रम, विधि व पीएचई मंत्री सह कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष मलय घटक करेंगे. उदघाटन समारोह के संबंध में मंत्री श्री घटक ने स्वीकृति दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >