पानागढ़ : दूसरी शादी करने पर पति की पिटाई

पानागढ़ : वीरभूम जिले के बोलपुर थाना अंतर्गत नूरपुर निवासी पेशे से होमगार्ड संदीप मजूमदार की दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी तथा उसके परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी. बोलपुर थाना की पुलिस ने अभियुक्त पति संदीप को हिरासत में लिया है. बोलपुर स्थित एक संस्था में काम करने के दौरान संदीप ने पिछले […]

पानागढ़ : वीरभूम जिले के बोलपुर थाना अंतर्गत नूरपुर निवासी पेशे से होमगार्ड संदीप मजूमदार की दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी तथा उसके परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी.
बोलपुर थाना की पुलिस ने अभियुक्त पति संदीप को हिरासत में लिया है. बोलपुर स्थित एक संस्था में काम करने के दौरान संदीप ने पिछले वर्ष स्थानीय युवती पिंकी के साथ विवाह किया था. पिंकी का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पारिवारिक अशांति तथा कलह शुरू हो गयी.
संदीप बोलपुर में काम छोड़कर आसनसोल अन्य एक संस्था में काम करने चला गया. पिंकी का आरोप है कि आसनसोल में संदीप ने दूसरी शादी कर ली. फेसबुक अकाउंट में दूसरी पत्नी का फोटो वायरल करने के बाद इसका खुलासा हुआ. फेसबुक में दूसरी पत्नी को सार्वजनिक करने के बाद सभी आक्रोशित हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >