पहने हेलमेट, यमराज रहेंगे दूर

नितुरिया : नितुरिया थाना पुलिस ने रविवार को हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सरबड़ी मोड़ पर विशेष अभियान चलाया जिसमें पुलिस के जवान यमराज का स्वांग कर मौजूद थे. ऐसा ही अभियान सांतुड़ी थाना पुलिस ने भी सांतुड़ी बाजार में चलाया. रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर मृत्यु के देवता […]

नितुरिया : नितुरिया थाना पुलिस ने रविवार को हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सरबड़ी मोड़ पर विशेष अभियान चलाया जिसमें पुलिस के जवान यमराज का स्वांग कर मौजूद थे. ऐसा ही अभियान सांतुड़ी थाना पुलिस ने भी सांतुड़ी बाजार में चलाया.
रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर मृत्यु के देवता यमराज बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को रोककर उन्हें गुलाब के फूल और मिठाइयों का उपहार देकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की. वाहन चालकों को राखी बांधकर उनके सुरक्षा की कामना भी की. पुलिस कर्मियों ने कहा कि हेलमेट पहने और मृत्यु देव यम को अपने पास आने की अनुमति ना दें.
नितुरिया पुलिस ने रक्षाबंधन के मौके पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका अख्तियार किया. कांस्टेबल सोमनाथ नाग यमराज के पोशाक में सज कर बिना हेलमेट पहने वाहन चालको को रोकते नजर आए ताकि लोगों में यह संदेश पहुंचे कि ट्राफिक नियमों का उल्लंघन प्राणघातक हो सकता है. नितुरिया थाना प्रभारी पंकज सिंह, एसआई अनिर्वाण दत, एएसआई पूर्णेन्दु, अबू आखेर, विकास पात्र, विधान मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >