दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत

बांकुड़ा : जिले के बरजोड़ा थाना अंतर्गत सालगड़ा के निकट दो ट्रकों के आपसी टक्कर में एक ट्रक के चालक रामजनम महतो (32) की मौत हो गई. दूसरे ट्रक के चालक को घायलावस्था में बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बरजोड़ा थाना पुलिस के अनुसार रामजनम दुर्गापुर के कांदा रोड का […]

बांकुड़ा : जिले के बरजोड़ा थाना अंतर्गत सालगड़ा के निकट दो ट्रकों के आपसी टक्कर में एक ट्रक के चालक रामजनम महतो (32) की मौत हो गई. दूसरे ट्रक के चालक को घायलावस्था में बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बरजोड़ा थाना पुलिस के अनुसार रामजनम दुर्गापुर के कांदा रोड का बाशिंदा है. सुबह दुर्गापुर से भुट्टा लादकर विष्णुपुर जा रहा था. सालगड़ा के निकट बांकुडा की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर में उसकी मौत हो गयी. शव को अंत्यपरीक्षण के लिये बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >