विविधता में एकता को संरक्षण जरूरी : जिलाशासक

आसनसोल : जिलाशासक शशांक सेठी ने कहा कि लाखों वीरों के बलिदानों के बाद आजादी मिली है. इसे सही तरह से संभालना देश के हर नागरिक का पहला कर्तव्य है. देश विविधता के बीच एकता के लिए विश्व में जाना जाता है. इस एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए देश के हर नागरिक […]

आसनसोल : जिलाशासक शशांक सेठी ने कहा कि लाखों वीरों के बलिदानों के बाद आजादी मिली है. इसे सही तरह से संभालना देश के हर नागरिक का पहला कर्तव्य है. देश विविधता के बीच एकता के लिए विश्व में जाना जाता है. इस एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए देश के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.
वे अड्डा भवन परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. इसके पूर्व उन्होंने ध्वज फहराया. स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. अतिरिक्त जिलाशासक सह नगर निगम के आयुक्त खुर्शिद अली कादरी, अतिरिक्त जिलाशासक (जेनरल) अरिंदम राय, अतिरिक्त जिलाशासक (विकास) कस्तूरी विश्वास, आसनसोल सदर के महकमा शासक प्रलय रायचौधरी, आबकारी विभाग के अधीक्षक तुहीन नाग, आरटीओ पुलक रंजन मुंशी, जिला सूचना व संस्कृति अधिकारी समाप्ति दत्ता, डीएवी कन्यापुर की प्राचार्य कल्याणी नायक आदि उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >