गिरफ्तार माओवादी कमांडर 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर

आसनसोल : कुल्टी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत औरंगाबाद के माओवादी कमांडर जितेंद्र सिंह उर्फ टाईगर और उसके सहयोगी हरेराम पासवान को बुधवार को आसनसोल महकमा अदालत में पेश कर 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया. इन दोनों को पुलिस ने बेगुनिया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया था. […]

आसनसोल : कुल्टी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत औरंगाबाद के माओवादी कमांडर जितेंद्र सिंह उर्फ टाईगर और उसके सहयोगी हरेराम पासवान को बुधवार को आसनसोल महकमा अदालत में पेश कर 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया. इन दोनों को पुलिस ने बेगुनिया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर और भी हथियारों की बरामदगी का हवाला देकर रिमांड की मांग की गई.
एडीसीपी (वेस्ट) अनामित्र दास ने बताया कि टाईगर हार्ड कोर क्रिमिनल है. औरंगाबाद जिले में हत्या सहित 20 मामलों का वह आरोपी है. वह भाकपा (माओवादी) का कमांडर है. हरेराम की पत्नी कुसुम सीतारामपुर मुजरापट्टी इलाके में रहती है. हरेराम का यहां आना जाना है. टाईगर और हरेराम के संबंधों, उसके यहां आने के कारणों, उनकी योजना तथा उनके सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक पूछताछ में हरेराम ने बताया कि सीतारामपुर मुजरापट्टी इलाके में उसकी पत्नी कुसुम देवी रहती है । उसके इस बयान की जांच के लिए एडीसीपी श्री दास खुद मुजरापट्टी गये. वहां कुसुम देवी थी. वह वहां वर्षों से है और उसकी दो बालिग बेटियां भी है. कुसुम से काफी देर पूछताछ की गई. यह पुष्टि हुयी की वह हरेराम की पत्नी है और हरेराम यहां बराबर आता जाता था.
सनद रहे कि टाईगर और हरेराम को बराकर पीपी के प्रभारी व कांड के जांच अधिकारी सुदीप्त प्रामाणिक ने गिरफ्तार किया था. दोनों ट्रेन से बराकर स्टेशन उतरे और बस पकड़ कर कहीं जाने की तैयारी में थे. गिरफ्तारी के बाद इनके पास से पुलिस को एक लोडेड नाईन एमएम पिस्तौल और तीन राउंड गोली बरामद हुई. ओबरा थाना पुलिस सहित औरंगाबाद जिला पुलिस के अधिकारी भी पूछताछ के लिए कुल्टी थाना आने वाले है. दोनों आरोपियों को सोन अरेस्ट दिखाकर अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने की प्रक्रिया अपना सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >