भारत भ्रमण के लिए छुट्टी की जरूरत नहीं

आसनसोल : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) प्रबंधन ने कर्मियों को भारत भ्रमण और होम टाउन भ्रमण संबंधी संशोधित आदेश निकाल दिया है. इसके अनुसार कर्मियों को अब दोनों तरह के पैसा निकासी के लिए छुट्टी की जरूरत नहीं है. इसके लिए यात्रा संबंधित कोई प्रूफ भी देने की जरूरत नहीं है. वेतन समझौते में भारत […]

आसनसोल : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) प्रबंधन ने कर्मियों को भारत भ्रमण और होम टाउन भ्रमण संबंधी संशोधित आदेश निकाल दिया है. इसके अनुसार कर्मियों को अब दोनों तरह के पैसा निकासी के लिए छुट्टी की जरूरत नहीं है. इसके लिए यात्रा संबंधित कोई प्रूफ भी देने की जरूरत नहीं है. वेतन समझौते में भारत भ्रमण के लिए चार साल में 12 हजार और होम टाउन भ्रमण के लिए आठ हजार रुपये देने का प्रावधान है.
कोल इंडिया प्रबंधन ने गोपनीय और सुपरवाइजर ग्रुप में काम करनेवाले कर्मियों के ओवरटाइम सीलिंग बढ़ाने का भी आदेश निकाल दिया है. अब 39555.14 हजार रूपये बेसिक वाले कर्मियों को ही इसका लाभ मिलेगा. पहले यह बेसिक 23648 रूपय् था. वहीं विशेष प्रकार की बीमारी के लिए छुट्टी अब कोल इंडिया की अनुषांगिक कोयला कंपनियों का मेडिकल बोर्ड ही दे देगा. बोर्ड को तीन माह तक छुट्टी देने का प्रावधान है. इसे तीन माह बढ़ाया जा सकता है.
दिव्यांगों का परिवहन भत्ता बढ़ा
कोल इंडिया प्रबंधन ने दिव्यांगों का परिवहन भत्ता बढ़ा दिया है. अब 49.53 रूपये का परिवहन भत्ता भुगतान किया जायेगा. पहले यह राशि 29.60 रूपये मिलता था.
31 दिसंबर तक सीपीआरएमएस स्कीम का फायदा
कोल इंडिया का कंट्रीब्यूटरी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम (सीपीआरएमएस) का फायदा 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं. पहले स्कीम 13 जुलाई, 2018 तक ही प्रभावी था. कोल इंडिया की स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की पहली बैठक में तिथि बढ़ाने पर सहमति बनी थी. इसके बाद आदेश जारी किया गया है. इससे इसमें रिटायरमेंट के समय 40 हजार रूपये देकर इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. इससे कर्मियों को कंपनी के साथ-साथ बाहर के अस्पतालों में भी इलाज कराने की छूट मिलेगी.D

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >