बम फटने से दो किशोर जख्मी

दिनहाटा: लावारिस बम को गेंद समझकर छुने गये दो नाबालिग लड़के गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल होने के बाद लतिफुल मियां और एसरादुल हक को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उल्लेखनीय है कि दिनहाटा महकमा क्षेत्र में पंचायत चुनाव के समय से ही गुटीय संघर्ष चल रहा है. इसी क्रम में […]

दिनहाटा: लावारिस बम को गेंद समझकर छुने गये दो नाबालिग लड़के गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल होने के बाद लतिफुल मियां और एसरादुल हक को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उल्लेखनीय है कि दिनहाटा महकमा क्षेत्र में पंचायत चुनाव के समय से ही गुटीय संघर्ष चल रहा है. इसी क्रम में बीते शनिवार को ��ंघर्ष के बाद दिनहाटा के पेटला इलाके में बमों से भरा हुआ बैग पड़ा हुआ था.
रविवार की सुबह दोनों बच्चों ने बैग में गेंदनुमा वस्तु होने की संभावना से बैग को छुआ, तो उसी समय भयावह विस्फोट हुआ. फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज दिनहाटा महकमा अस्पताल में चल रहा है.घायल एक बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि रविवार की सुबह पेटला बाजार में दोनों बच्चे खेल रहे थे. उसी दौरान बमों से भरे हुए बैग को छुने के चलते यह घटना घटी.
विस्फोट से जख्मी होकर दोनों बच्चे वहीं गिर पड़े. उसके बाद मौके पर तैनात पुलिस और स्थानीय लोगों ने जख्मी बच्चों को महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया. दिनहाटा से विधायक उदयन गुहा ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है. इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी होगी.
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि शनिवार की रात आठ बजे के करीब इलाके में कई-कई राउंड गोलियां चलीं और बम भी फोड़े गये. उसके बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं. घटना के बाद प्रभावित इलाके में दिनहाटा थाना पुलिस तैनात कर दी गई है. जानकारी अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के मूल संगठन और तृणमूल युवा कांग्रेस के बीच इलाका दखल को लेकर लड़ाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >