पारबेलिया में ऑनलाइन लॉटरी दुकान में छापेमारी

नितुरिया : नितुरिया थाना पुलिस ने सोमवार की रात पारबेलिया कांटा के पास ऑनलाइन लॉटरी की दुकान में छापेमारी कर दुकान मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया. छापेमारी का नेतृत्व नितुरिया थाना प्रभारी पंकज सिंह ने किया. गिरफ्तार सभी आरोपियो को मंगलवार को रघुनाथपुर महकमा अदालत में पेश किया गया. पुलिस के अनुसार सोमवार […]

नितुरिया : नितुरिया थाना पुलिस ने सोमवार की रात पारबेलिया कांटा के पास ऑनलाइन लॉटरी की दुकान में छापेमारी कर दुकान मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया. छापेमारी का नेतृत्व नितुरिया थाना प्रभारी पंकज सिंह ने किया. गिरफ्तार सभी आरोपियो को मंगलवार को रघुनाथपुर महकमा अदालत में पेश किया गया.
पुलिस के अनुसार सोमवार को पारबेलिया कांटा के पास स्थित ऑनलाइन लॉटरी की दुकान पर छापेमारी कर प्ले इंडिया कैशीनो ऑनलाइन गेमिंग सॉफ्टवेयर युक्त लैपटॉप, जिओ एफ आई मॉडम, प्रिंटर सहित नगद 28,970 रूपये जब्त किये गये. दुकान संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ नितुरिया थाना में कांड संख्या 52/2018 में भादवि की धारा 3/4 डब्ल्यूबीपीजीसी 1957 के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को रघुनाथपुर महकमा अदालत भेज दिया गया.
पुलिस के इस कारवाई से स्थानीय लोगो मे खुशी है. उनका कहना है कि युवा वर्ग जल्द रूपये कमाने के फेर में अपनी मेहनत की कमाई इस लॉटरी में गंवा रहा है. युवाओं का एक बड़ा वर्ग घर से मिल रहे जेब खर्च का यहां गलत इस्तेमाल कर रहे था. गौरतलब हो कि कुछ समय पूर्व ही सरबड़ी में भी ऑनलाइन लॉटरी की दुकान में छापेमारी की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >