अंडाल : अंडाल ग्राम पंचायत ने अंडाल मोड़ स्थित प्राइमरी विद्यालय में पंचायत उत्सव मनाया. मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, अंडाल ब्लॉक अध्यक्ष आलोक मंडल, जिला कर्माध्यक्ष रूपेश यादव, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य विष्णुदेव नोनिया, अंडाल ग्राम पंचायत प्रधान मिनोती हाजरा, अंडाल ब्लॉक युवा अध्यक्ष पार्थ देवासी, उखड़ा अंचल नेता राजू मुखर्जी, कंचन मिश्रा, शशि चौबे, सुधीर पांडे, सोरेन सहगल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
अंडाल ब्लॉक अध्यक्ष आलोक मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायत उत्सव का आगाज किया. संचालन अंडाल ग्राम पंचायत प्रधान राजू राय ने किया. मौके पर 700 जरूरतमंदों को जरूरी सामान प्रदान किये गये. इसमें 16 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर और ब्लाइंड स्टिक प्रदान किया गया. 16 ट्राई साइकिलें दिव्यांगों को दी गयीं. आईसीडीएस एवं एसएस के स्कूलों को सफाई संबंधी सामान दिये गये.
प्राइमरी स्कूलों को फर्स्ट एड बॉक्स तथा कॉपियां प्रदान की गयी. मौके पर अंडाल परिवार सामाजिक संस्थान को 20 कंबल प्रदान किये गये. कुष्ठ रोगियों को चावल प्रदान किया गया. जिला कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि अंडाल ग्राम पंचायत का पंचायत उत्सव काफी अहम है. पश्चिम बर्दवान में यह पहली बार हो रहा है. यह बहुत ही सराहनीय कदम है. सभी पंचायतों को पंचायत उत्सव मनाना चाहिये ताकि मां-माटी-मानुष की सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंच सके.
